Watch Hindi Movie Online Free - Best 10 हिंदी मूवी ऑनलाइन फ्री में देखें - July 2020


क्या आप लॉक डाउन की वजह से घर में बैठे के बोअर्ड हो रहे है।  कौनसी मूवी देखे इसलिए है परेशान, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। ईसमे दस ऐसी मूवी की लिस्ट है जो आप घर बैठे फ्री में एन्जॉय कर सकते है।  तो आइये देखते है कोनसी है वो दस मूवीज?


१. काई पो चे!:


काई पो चे! मूवी २०१३ में रिलीज हुई थी। जिसका दिग्दर्शन  किया था अभिषेक कपूर ने।  इस फिल्म के निर्माता थे रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर। ये फिल्म चेतन भगत के उपन्यास "द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ" (२००८) पे आधारित है। इस फिल्म का संगीत निर्देशक है अमित त्रिवेदी और गानों के बोल लिखे है स्वानंद किरकिरे जी ने।  इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध मुख्य नायक की भूमिका निभा रहे है और अमृता पूरी मुख्य नायिका का किरदार निभा रही है। फिल्म का शीर्षक काई पो चे! मूल रूप से एक गुजरती वाक्यांश है जिसका अर्थ है "मैंने काट दिया" जो मकरसंक्रांति को संदर्भित करता है जहां एक प्रतियोगी अपने पतंग का उपयोग दूसरे प्रतियोगी की पतंग कटाने के लिए करता है और "काई पो चे" चिल्लाता है।  यह फिल्म २००१ के गुजरात भूकंप और गोधरा ट्रैन जलाने के ऊपर बेस है।  ये फिल्म उनकी गहरी दोस्ती को दर्शाती है, आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।  
https://www.youtube.com/watch?v=sy5ACTAnOJM



२. हॉलिडे - अ  सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी:

हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो ए. आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित है, जो उनकी अपनी तमिल फिल्म "थुपक्की" पर आधारित है और इसमें अक्षय कुमार मुख्य अभिनेता की तौर पर भूका निभा रहे है जिसमे उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा उनके विपरीत है और फ्रेडी दारुवाला प्रतिपक्षी की भूमिका में नजर आते है। गोविंदा जो की सबके चहिते एक्टर है उनको एक कॉमेडी भूमिका में प्रदर्शित किया गया है। इस फिल्म की कहानी एक भारतीय सेना के कैप्टेन जो की अक्षय कुमार है वो अपनी टीम के साथ मुंबई पर होने वाले हमले को कैसे रोकते है उसके ऊपर ये पूरी फिल्म आधारित है। इस फिल्म में अक्षय और सोनाक्षी का रोमांस भी दिखाया गया है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में बखूबी अपना किरदार निभाया है। अगर आप है अक्षय के दीवाने तो ये फिल्म जरूर देखिये।


३. बद्रीनाथ की दुल्हनिया :

बद्रीनाथ की दुल्हनिया ये फिल्म २०१७ में रिलीज हुई थी।  ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसका लेखन और निर्देशन किया था सशांक खैतान जी ने।  इस फिल्म में मुख्य किरदार में है वरुण धवन और आलिया भट्ट। ये कहानी एक लड़की और उसका एयर होस्टेस होने का सपना इस पर आधारित है।  कैसे अभिनेत्री अपने सपने को पूरा करती है, समाज की तरफ से उसको क्या कठिनाई आती है, उसका असर कैसे उसके और बद्री के रिश्ते पे आ गिरता है ये सब फिल्म दिखाया गया है। रोमांस, कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा का भरपूर मिश्रण वाली ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। 
https://www.youtube.com/watch?v=wDN2__QdTNk
  

४. मलाल :


मलाल मूवी जो की एक रोमांटिक लव स्टोरी पे आधारित कहानी है  जिसे गुलशन कुमार और संजय लीला भन्साली जी ने प्रेजेंट की है और इसके लेखक और डायरेक्टर है मंगेश हदवले, जिनकी ये पहिली ही फिल्म है।इस फिल्म के निर्माता है संजय लीला भन्साली, भूषण कुमार, महावीर जैन और कृष्ण कुमार।  ये फिल्म तमिल फिल्म का रीमेक है जो की सन २००४ में रिलीज हुई थी जिसका नाम था ७ जी रेनबो कॉलोनी जिसका लेखन और डायरेक्शंन किया था सेल्वाराघवन जी ने।  ये प्रेम कहानी आशा त्रिपाठी और  शिवा मोरे इनके प्रेम समंध पर आधारित है जो की फिल्म ये किरदार निभाया है शरमीन सेगल और मीज़ान जाफरी हालांकि ये इनकी डेब्यु फिल्म है। इस फिल्म को संगीत दिया है संजय लीला भन्साली, श्रेयस पुराणिक और साहिल हाडा, संगीत ही ये मूवी की असली पहचान  है जो की इस प्रेम कहानी में चार चाँद लगाती है।  तो आप ये मूवी जरूर देखिये।
https://www.youtube.com/watch?v=5TbDDPoutMo


५. मलंग :

मलंग  मूव्ही  २०२० में रिलीज हुई है।  इस फिल्म का निर्देशन किया है मोहित सूरी ने और फिल्म के निर्माता है लव रंजन, अंकुर गर्ग, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और जय शवकर्माणि। यह एक रोमांटिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है।  इस फिल्म में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पठानी और कुणाल खेमू प्रमुख भूमिका में है। ऐक्शन सीन से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे और एन्जॉय करें। 
https://www.youtube.com/watch?v=B0XCmtjybtg
    

६. पटाखा: 

पटाखा यह फिल्म २०१८ में रिलीज हुई थी।  यह एक हिंदी विनोदी भाषिक फिल्म है, जिसका निर्देशन किया था विशाल भरद्वाज ने।  यह कहानी दो बहनों के रिश्ते को बया करती है।  यह फिल्म चरण सिंह प्रतिक  किताब जिसका शीर्षक है "दो बहने", इस फिल्म में राधिका मदान, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, सानंद वर्मा, लंकेश भरद्वाज और विजय राज़ मुख्य भूमिका निभा रहें है।  इस फिल्म को कही सारे अवार्ड्स भी मिले है।  ये फिल्म में देश की ग्रामीण राजनीती और पुराणी रीती रिवाज पर प्रश्न उपस्तिथ किये गए है। हलाकि यह सब एक विनोदी अंग से दिखाया गया है।  

https://www.youtube.com/watch?v=spOmWENUQew

७. राउड़ी  राठौर:

राउड़ी राठौर ये फिल्म २०१२ में रिलीज हुई थी और यह बहुत ही हिट फिल्म रही थी।  यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी जिसका निर्देशन किया था प्रभु देवा ने, इसके निर्माता थे संजय लीला भन्साली और रॉनी स्क्रूवाला।  इस फिल्म के लेखक थे के. व्ही. विजयेंद्र प्रसाद और इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे है अक्षय कुमार जो की पुलिस अफसर का डबल रोल कर रहे है, उनके साथ है सोनाक्षी सिन्हा, गुरदीप कोहली, यशपाल और परेश गणात्रा। ये फिल्म बहुत ही रोमांच से भरी है तो जल्द ही इस फिल्म को देख लीजियेगा।


८. सिम्बा: 
सिम्बा यह फिल्म २०१८ में रिलीज हुई थी, इस फिल्म का निर्देशन किया था एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी जी ने। फिल्म के लेखक है यूनुस सजावल और साजिद - फरहाद, यह फिल्म बनायीं गयी है रोहित शेट्टी पिक्चर्स और कारन जोहर, हीरू यश जोहर, अपूर्व मेहता यानी की धर्म प्रोडक्शन और सह - निर्माता है रिलायंस एंटरटेनमेंट। यह फिल्म रीमेक है तमिल फिल्म "टेम्पर" का जो की २०१५ में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में है रणवीर सिंह, सोनू सूद और सारा अली खान। यह फिल्म एक भ्रस्टाचारी पुलिस ऑफिस की कहानी को बया कराती है।  कॉमेडी और एक्शन से भरपूर इस फिल्म का अपने परिवार के साथ आनंद ले।        

https://www.youtube.com/watch?v=anbY4T7aPDQ

९. लव आज कल (२०२० फिल्म): 

लव आज कल (२०२० फिल्म) यह फिल्म २०२० में रिलीज हुई थीं, ये एक प्रेमकहानी पर आधारित फिल्म है जिसका निर्देशन किया था इम्तियाज़ अली ने। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान। अगर आपको प्यारवाली लवस्टोरी देखना है पसंद तो ये मूवी आप जरूर देखिये।     

https://www.youtube.com/watch?v=iZGUK4ge6YA


१०. अंन्धाधुन: 

अंन्धाधुन फिल्म २०१८ में रिलीज हुई थीं, यह फिल्म ब्लक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर पर आधारित है।  इस फिल्म का निर्देशन किया है श्रीराम राघवन जी ने और इस फिल्म के निर्माता है मतचबॉक्स पिक्चर्स। इस फिल्म में तब्बू, आयुषमान खुराना और राधिका आपटे मुख्य भूमिका निभा रहे है।  यह कहानी एक अंधे पियानो प्लेयर पर आधरित है जो की एक फिल्म एक्टर के खून में कैसे फसता है उसके ऊपर यह कहानी आगे जाती है।  इस फलम में जरूर देखिये।  
https://www.youtube.com/watch?v=LnNcjFpILQA

तो ये है कुछ फिल्मो की लिस्ट जो की आप फ्री में देख कर एन्जॉय कर सकते है।  तो देर किस बात की तो अभी से ही ये लिस्ट को फोलोव करे।  
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कृपया अपने दोस्त, फॅमिली मेंबर्स और सोशल मीडिया पर शेयर करे।  ऐसे और आर्टिकल पढने के लिए मूवी मंत्री को सब्सक्राइब करे यहाँ पे आपको मूवी, बॉलीवुड अपडेट, गॉसिप्स के रिलेटेड जानकारी देते रहेंगे।  अगर आपका कोई सुझाव है या आप किसी और विषय पर आर्टिकल चाहते है तो हमसे संपर्क जरूर करे।  

धन्यवाद ! 

Post a Comment

0 Comments